आउटलुक ने टाइम से लिया बदला
अमेरिका की टाइम पत्रिका द्वारा भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अंडरअचीवर बताए जाने के बाद अब भारतीय पत्रिका आउटलुक ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पर हमला बोला है। पत्रिका के कवरपेज पर ओबामा को अंडरअचीवर करार देते हुए उनकी फोटो छपी है। पत्रिका में छपे लेख के मुताबिक ओबामा देश की उम्मीदों पर खड़े उतरने में सफल नहीं हो पाएं हैं।
कुछ दिनों पहले 'टाइमÓ मैगजीन ने भी भारतीय प्रधानमंत्री को फिसड्डी करार देकर कहा था कि मनमोहन सिंह अपने कार्यकाल में भारतीयों को उम्मीदों की कसौटी पर खड़ा नहीं उतर पाएं हैं। टाइम ने लिखा था कि भारत को एक नई शुरूआत की जरूरत हैं। ठीक उसी तरह आउटलुक ने भी ओबामा को 'द अंडरअचीवरÓ बताते हुए लिखा है कि 'अमेरिकी को एक रिबूट की जरूरत है। ओबामा ने अमेरिका से एक बड़े बदलाव का वादा किया था। चार साल बीत गए, लेकिन अमेरिका की आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। बेरोजगारी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है।
टाइम मैगजीन द्वारा मनमोहन पर की गई टिप्पणी को सिर्फ मैगजीन की एक कवर स्टोरी के तौर पर नहीं लिया गया था। देश में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी और विपक्ष दोनों में ही इसपर तीखे शब्दों के बाण चलाए गए थे। अब सवाल यह उठता है कि आखिर भारत में और भी कई मुद्दे हैं जो मैगजीन की चर्चा का विषय बन सकते थे लेकिन मैगजीन ने क्यों ओबामा पर ही निशाना साधा। लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि यह एक तरह की बचकानी हरकत हैं। वार के बदले पलटवार करने वाली बात हो गई है।
इस विषय को लेकर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी भी शुरू कर दी है। विक्रम हेगड़े ने ट्वीट किया है, आउटलुक ने ओबामा को अंडरअचीवर कहा है। जब मैं छह साल का था, तब यही खेल खेलता था। जब कोई मुझे गधा कहता था तो मैं भी उसे गधा कहता था। यह भी कुछ इस तरह का काम है। सौविक बसु ने ट्वीट किया है कि आउटलुक पत्रिका का प्रसार और इसके पाठकों की संख्या सही मायने में अंडरअचीवर है। इसी तरह रत्नाकर सदासियूला ने ट्वीट किया है कि ओबामा को अंडरअचीवर बताकर आउटलुक ने टाइम से बदला लिया है। इससे ज्यादा और कुछ भी नहीं है। इसके पुख्ता कोई तथ्य नहीं है।
एक समीक्षक ने कहा कि अंडरअचीवर वाला कवर पेज बनाकर आउटलुक ने अपने सत्य की खोज कर ली है कि क्यों उसे कॉमेडी मैगजीन कहा जाता है। वहीं, भारती सिंह ने ट्वीट किया है, क्या ओबामा वाकई में अंडरअचीवर हैं। ट्विटर पर कुछ लोगों ने आउटलुक के कवर पेज पर ओबामा को अंडरअचीवर बताया जाने की बात को पूरी तरह से गलत बताया है।
इसी तरह अंकुर अभिषेक ने ट्विटर पर लिखा है कि आउटलुक ने ओबामा को अंडरअचीवर बताया है तो ये जैसे के साथ तैसा वाली बात नहीं है। ये सच है कि ओबामा कई मोर्चों पर विफल रहे हैं। ओबामा लोगों की कसौटी पर खड़े नहीं उतरे हैं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें