Sushmita Sen: दिल को बोझिल मत करें, उसे मस्ती में जीने दें

पहले हार्ट अटैक का नाम सुनते ही जहन में उम्र की एक समय सीमा दौड़ती थी, ये समझ आता था कि जरूर उम्र हो गई होगी तभी हार्ट अटैक आया होगा, एक उम्र के बाद दिल की बीमारी होना या फिर दिल का दौड़ा पड़ना ये सुनने में आता था लेकिन अब वक्त ऐसा आ गया है कि दिल बहुत ही कमजोर हो गया है, दिल पर छोटी उम्र में ही बोझ बढ़ने लगा है. हार्ट अटैक अब महज एक बड़ी बीमारी ही नहीं रही, जो मेडिकल टर्म के हिसाब से जब दिल तक खून या ऑक्सीजन ठीक से नहीं पहुंच पाता या फिर दिल की धमनियां जाम हो जाती है, हार्ट ब्लॉक हो जाता है तब आता है. आजकल तो कारण कुछ ऐसे होते हैं कि दिल पर दबाव बढ़ गया है, लोग ज्यादा तनाव लेने लगे हैं, चेहरे पर हंसी लेकिन दिल में दर्द, इसलिए दिल भारी होता जा रहा है. ये बातें मेरी एनालिसिस से नहीं कह रही हूं बल्कि इन दिनों कम उम्र में होने वाले हार्ट अटैक के मामलों पर आई रिपोर्ट्स यही कहती हैं कि स्ट्रेस ही हार्ट अटैक का अहम कारण बनता जा रहा है.

फिटनेस फ्रीक सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को हाल ही में हार्ट अटैक आया, भले ही उसके बाद उनका इलाज हो गया और वे ठीक हैं. उन्होंने लिखा कि वे ठीक हैं और डॉक्टरों ने कहा है कि उनका दिल बहुत बड़ा है. हालांकि उनकी उम्र ज्यादा नहीं है और वे बहुत अच्छी तरह से ही अपना ख्याल रखती होंगी, हेल्दी लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज उनकी डेली रूटीन का हिस्सा है. सिर्फ उनकी नहीं ये रूटीन हर एक सेलेब्रिटीज की है, फिर भी कईयों के साथ हाल ही में ऐसा हुआ है. क्या उनके लिए ये सावधानियां काफी नहीं थी, या फिर कुछ और बात होगी, जो हार्ट अटैक का कारण बनी. इसी तरह से आजकल कई ऐसे मामले सुनने को मिलते हैं जिनकी उम्र बहुत कम होती है और वे काफी फिट भी दिखते हैं फिर भी उन्हें अटैक आता है. इसका मतलब हार्ट अटैक अब उम्र देखकर नहीं बल्कि दिल क हाल देखकर आता है. 

दरअसल, दिल को हमने अनचाही बातों से बोझिल बना लिया है, दिल इतना बोझ ले नहीं पाता और कमजोर हो जाता है. क्या आपको नहीं लगता दिल का ख्याल रखने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज या हेल्दी डाइट लेने से नहीं चलेगा, हमें मन से लाइट रहना होगा, जिंदगी को हल्के में जीना होगा. बीती बातों को छोड़ना होगा, पुरानी यादें और रिश्तों के पीछे भागने से सिर्फ दर्द ही होगा, दिल इतना सह नहीं पाएगा, वो नाजुक है और टूट जाएगा. इसलिए आज में जीओ और मन को भारी मत होने दो, तनाव ही दिल को कमजोर करता है, वो किसी भी तरह का हो सकता है. इसलिए कोशिश करें कि दिल को मस्ती में जीने दें और दिल का खूब ख्याल रखें 

यह भी पढ़ें- इस तरह की मोटिवेशनल बातों और सच्ची प्रेरणादायी कहानियों के लिए पढ़ते रहें - https://anuprerna.blogspot.com/

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट