No Resolution in #2021
नया साल आते ही सबसे पहले लोगों के मन में एक ही बात आती है, इस साल क्या रिजोल्यूशन लिया जाए। हर कोई एक दूसरे से पूछने लगते हैं तुम्हारा नए साल का Resolution क्या है, भले ही फिर पूरे साल उसको पूरा नहीं करते और वो ठंडे बस्ते में चला जाता है लेकिन साल के पहले दिन ये काम जरूर करना है। लेकिन इस साल आलम कुछ और नजर आया। Resolution की जगह Short term goals ने ली। कोरोना काल ने लोगों को ये तो सिखा दिया है कि जिंदगी में कुछ भी कभी भी हो सकता है। जीवन बहुत ही अन्शिचत है, ऐसे में लंबी कल्पनाएं और बड़े लक्ष्य की बजाय छोटे टारगेट सेट करें और उन्हें पूरा करें।
Resolution मतलब क्या है, अपनी किसी भी खामी को दूर करने का लक्ष्य तय करना, या खुद में कोई सुधारा लाना, अपनी किसी आदत को बदलना या फिर कुछ नए संकल्पों की उड़ान भरना। लेकिन जीवन इस कदर अनिश्चत हो रहा है कि कल का कोई ठिकाना नहीं नजर आता। ऐसे में जिंदगी जो है आज है। आज के साथ जियो और छोटे-छोटे लक्ष्य रखो। ताकि वे समय के साथ पूरे हों और आप आगे बढ़ते रहें। हम नए साल में Resolution तो कर लेते हैं लेकिन एक भी पूरा नहीं करते। बस बातों में ही रह जाते हैं। इसलिए छोटे लक्ष्य आपको आगे बढ़ने की हिम्मत देते हैं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें