Lockdown Day 7: भारत सोने की चिड़िया था,है और रहेगा..देश के अच्छे कर्मों के सामने हारेगा Corona
खबरें आ रही हैं कि इस कोरोना के पीछे चीन का हाथ है, चीन की साजिश है पूरे विश्व को अपने कदमों पर झुकाने की...काफी पहले से ही ये चर्चाएं हैं, अब तो कुछ सबूत भी सामने आने लगे...जिस तरह से चीन के दो बड़े शहर शंघाई और बीजिंग कोरोना से अनछुए हैं और चीन इस बीमारी से उबरने लगा,जिस तरह से उसने अपने कोरोबार को फिर से खड़ा करना शुरू कर दिया। जिस तरह से चीन ने ऑस्ट्रेलियाई बाजार पर अपनी पैठ जमानी शुरू की,अपनी फ्लाइट शुरू करने जा रहा है, जिस तरह से वो कोरोना का एंटीडोट छिपा रहा है। सब कुछ..भारत,अमेरिका,इटली,जापान जैसे बड़े देशों को अपने कदमों पर झुकाना चाहता है। महाशक्ति बनना चाहता है। लोगों की जिंदगियां खत्म करके वो इस विश्व पर कब तक राज कर पाएगा...ऐसी राजा की प्रजा कब तक चलती है।
खैर ये सब तो बातें आप लोग खबरों में और मीडिया में पढ़ते रहते होंगे...आज लॉकडाउन के 7वें दिन मैं आपसे ये अनुभव शेयर कर रही हूं कि भले ही कोई कुछ भी कहे या करे। भारत विश्व धरोहर पर बना रहेगा। भारत को कोई हरा नहीं सकताा। खैर यहां हार जीत की बात नहीं है, बात है जिदंगियों की। भारत का कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा...हां कुछ लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी,लेकिन बहुत ज्यादा नहीं होगा। इसका अंत जल्द आएगा...संत रवि दास जी की एक वाणी आज ही पढ़ रही थी,बहुत पुरानी कहीं नेट पर....लिखा था- विनाश तो होना है, अमरिका,फ्रांस इटली जैसे शहरों में आएगी महामारी...भारत भी उससे नहीं रहेगा अछूता...लेकिन फिर विजयी होगा भाारत...विश्व धरोरहर पर बैठेगा भारत..उसे पढ़ने के बाद से मेरा यकीन गहरा गया। पता है कैसे...वो ऐसे की भारत में पाप से ज्यादा पुण्य होते हैं, बुरे से ज्यादा अच्छे लोग रहते हैं। धर्म, आध्यात्म, पूजा-श्रद्धा,संस्कार,सभ्यता,सहयोग,प्रेम और विश्वास ये है भारत की नींव...कोई इसे हिला नहीं सकता।
भारत के कर्म भारत के भाग्य के आगे आएंगे और सब कुछ ठीक हो जाएगा...थोड़ा वक्त लगेगा,लेकिन जिंदगी पटरी पर आएगी....हमारा अस्तित्व नहीं मिटेगा...भारत सोने की चिडिया था और रहेगा...यहां खुशहाली लौटेगी...कोई बर्बाद करना चाहेगा,लेकिन वो खुद मिट जाएगा..हमारे अच्छे कर्म,भारत के लोगों के अच्छे कर्म, आपके और मेरे अच्छे कर्म सामने आएंगे, और सब पहले जैसा सही हो जाएगा....मेरा विश्वास है...आपका विश्वास है और ये विश्वास जीतेगा...जय हिंद


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें