#SocialMedia : संभलकर करें इस्तेमाल तो ये भी बन सकते हैं आपके 'दोस्त'

सोशल मीडिया का बढ़ता दायरा देखकर सबको डर लगने लगा है कि ये कहीं इंसानों कीरिश्तों की जगह तो नहीं ले रहे हैं। जिस तरह से ये लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैंलोगों से एक गहरा और निजी रिश्ता सा बना लिया हैउससे तो लगता है इनके बिना जिंदगी की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। चंद  साल पहले तक ये बस इंटरनेट की दुनिया में आए ही थेलेकिन अब ये लगभग 100 करोड़ से ज्यादा लोगों की जिंदगी में शुमार हो गए हैं। सोशल मीडिया बहुत बड़ा हैमैं पूरी सोशल मीडिया की बात नहीं कर रही हूं। कुछ ऐसे माध्यम हैं जिनके बगैर न तो आपकी रात होती है और न दिन। मैं यहां सोशल मीडिया को गलत या सही बताने की कोशिश नहीं कर रही हूं। मैं तो बस सोशल मीडिया के इस्तेमाल के उस एक पहलू पर जरा सी रोशनी डाल रही हूं जिसे शायद हम बिल्कुल नजरअंदाज कर रहे हैं। जो इतना भी गलत नहीं है।

मैं मानती हूं कि Whats app, facebook, snap chat, instagram, twitter, ये सब एक नशे की तरह आपके जीवन में घुल रहे हैंयही आपके दोस्त,हमराजहमदर्द और रिश्तेदार बन गए हैंजो शायद मनोवैज्ञानिकों की नजर में गलत भी है। क्योंकि  इससे लोगों का लोगों के प्रति विश्वास कम हो रहा हैलोग Virtual  दुनिया में ज्यादा रहने लगे हैं और अकेलेपन का शिकार हो रहे हैं। लेकिन क्या हमने एक बार भी ये सोचा है कि जहां लोगों के पास किसी की बात सुनने काउसे समझने काउसकी मदद करने का वक्त तक नहीं हैवहां ऐसे लोग जो परेशान हैं या अकेले हैंकुछ कहना चाहते हैंकुछ बांटना चाहते हैंराय लेना चाहते हैंवे कहां जाएं। 

अगर उनके अपनों के पासदोस्तों के पास उनके लिए वक्त नहीं है तो वे हारकर कहां जाएं। कम से कम ये माध्यम उन्हें जज तो नहीं करतेउनकी बातेंभड़ासउनका गुस्सा सुन लेते हैंउनका मनोरंजन भी करते हैं। उन्हें मोटिवेट भी करते हैंजरूरत पड़ने पर उन्हें सजेशन और गाइडेंस भी देते हैं। जब वे उदास या निराश होते हैं और उनके पास कोई नहीं होता उस वक्त ये Virtual माध्यम उनका मूड चीयर अप करते हैं। हां भले ही वो थोड़े समय के लिए होता हैलेकिन वे संभाल तो लेते हैं। मैं इन माध्यमों को पूरी तरह से सही नहीं कह रही हूंलेकिन ये इतने गलत भी नहीं हैं। अगर आप सही तरीके से इनका इस्तेमाल करें और थोड़ा सा बुद्धियोग प्रयोग करें तो ये आपकी बहुत मदद कर सकते हैंआपके अच्छे साथी बन सकते हैं।


टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट