गाने भाषा से नहीं, जज्बातों से गाए जाते हैं..: समीर

दिल से गाने वालों की आवाज दूसरे दिल तक जरूर पहुंच जाती है, ऐसे ही जुनून के साथ सिंगर समीर ने संगीत की दुनिया में कदम रखा है। समीर ने कई पंजाबी गाने गाएं हैं और अब वे बॉलीवुड की ओर रुख कर चुके हैं। समीर ने खुद को किसी भाषा में नहीं बांधा है, उनका मानना है कि भाषा से नहीं जज्बातों से गाने का रिश्ता होता है।

इसलिए वे हर भाषा में गाना गाते हैं।
16 साल की उम्र से गाना गाने वाले समीर ने हाल ही में इंडियन नेवी के लिए सॉन्ग गाया है। जिसके बाद से वे एक ग्लोबल आईकन बन गए हैं।
देश के लिए गाना गाना और आम फिल्म के लिए गाना क्या अंतर पाते हैं
देश के लिए गाना गाकर, हमारी नौ सेना के लिए गाना गाकर मुझे बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है। हिंदी फिल्मों के लिए गाने का ख्वाब हर कोई देखता है, लेकिन मैंने हमेशा ही चाहा है कि मैं अपने काम के साथ अपने हुनर के दम पर कुछ ऐसा करूं जो देश के भी काम आए। न केवल गानों के जरिए बल्कि दूसरे क्षेत्र में भी काम करना चाहता हूं। 

आपके गानों में छिपा हुआ दर्द है, क्या कहीं असल जिंदगी या अतीत का कोई साया है?
जी हां, आप कह सकते हैं ऐसा और ये कोई गलत भी नहीं है। क्योंकि हम अतीत के अनुभव और रिश्तों के एहसास से ही बड़े होते हैं। हमारे काम और जीवन में उसकी परछाई होती है। कुछ अधूरे रिश्ते और कुछ अधूरे सपने उनका ही ताना-बाना है, मेरे हर गानों में। 
बॉलीवुड में कैसी फिल्मों के लिए गाना चाहते हैं
मैंने कई फिल्मों में गाने गाए हैं, लेकिन मेरी हमेशा से ही ये इच्छा रही है कि मैं बस काम के लिए या करियर के लिए गाने गाऊं ऐसा नहीं है। मुझे बॉलीवुड के आज के गानों से कोई दिक्कत नहीं है। नए ट्रेंड के गाने हैं और नए जोश के साथ गाए जाते हैं, लेकिन मैं खुद को इस सूची में नहीं देखता हूं। मैं इस फ्लेवर के गाने नहीं गा सकता हूं। मुझे कई ऑफर मिले, लेकिन मैं चुनकर गाने गाता हूं। 
अंखियां नू रहन दे..ये गाना बहुत ज्यादा हिट हुआ है, क्या कहेंगे
हां मेरा फेवरेट भी है। हां ये गाना हिट हुआ है। कई लोगों ने इसे कई तरह से म्यूजिक देकर गाया है। मैंने भी कोशिश की और सफल हुई। लोगों को ये गाना बहुत पसंद आता है। लाखों लोगों ने यूट्यूब पर मेरी संगीत की वेबसाइट पर जाकर ये गाना सुना है। सबसे ज्यादा हिट गानों में से एक है ये गाना।
इंडियन नेवी, काय पो छे के लिए गाना गाना, कितना माइने रखता है

बहुत मायने रखता है। इस गाने ने मुझे एक अलग पहचान दी है। मोदी जी के शहर गुजरात में काय पो छे की मुहिम से जुड़ना, यहां दिल्ली में अक्षय कुमार और कंगना रनौत के साथ स्टेज शेयर करते हुए देश के लिए ये गाना गाना। अहो-हेलो - नमस्ते, अलग - अलग तरीके से हम नमस्ते कहते हैं। इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2016 के लिए मैंने ये गाना गाया है।
आप इन दिनों किन गानों पर काम कर रहे हैं

मैं रणदीप हुड्डा की एक फिल्म आ रही है, उसके संगीत पर काम कर रहा हूं। कुछ गानें जल्द ही आ जाएंगे और कुछ गानों के नाम अभी बताना ठीक नहीं होगा। शरहद पार, हम फिर मिलेंगे..ऐसी और भी हिंदी गाने हैं जिनपर मैं काम कर रहा हूं

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट